Ladli Behna Yojna: 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की किश्त, महिलाओं के मिलेंगे 1500 रुपये

Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन अहम रहने वाला है। मध्य प्रदेश की महिलाओं के बैंक अकाउंट में लाडली बहना योजना की 34वीं किश्त आने वाली है

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन अहम रहने वाला है।

Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन अहम रहने वाला है। मध्य प्रदेश की महिलाओं के बैंक अकाउंट में लाडली बहना योजना की 34वीं किश्त आने वाली है। ये पैसा महिलाओं के बैंक अकाउंट में 13 मार्च को तक आएगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिये जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह अमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ग्वालियर कलेक्टर के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री 13 मार्च को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे और लाडली बहना योजना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के खातों में 34वीं किश्त भेजी जा सकती है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में कई विकास के कामों का लोकापर्ण और भूमिपूजन भी कर सकते हैं।

पिछली किश्त के लिए भी करना पड़ा था इंतजार


आमतौर पर लाडली बहना योजना की अमाउंट हर महीने 10 तारीख से पहले महिलाओं के खातों में भेज दी जाती है। लेकिन पिछली बार यानी 33वीं किश्त 14 फरवरी को ट्रांसफर की गई थी। इस बार भी महिलाओं को किश्त के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा है और अब उम्मीद है कि 13 मार्च को यह अमाउंट मिल सकता है।

कैसे चेक करें पैसा आएगा या नहीं

हाल के महीनों में इस योजना से एक लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। इनमें कई महिलाएं ऐसी थीं जिनकी उम्र 60 साल से अधिक हो गई थी या जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं कर रही थीं। अगर किसी महिला को यह जानना है कि उसके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो वह योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर जानकारी चेक कर सकती है।

इसके लिए वेबसाइट पर अप्लाई और पेमेंट के स्टेटस को क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या आईडी दर्ज करनी होगी। मोबाइल पर आए ओटीपी को डालने के बाद खाते से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

LPG, PNG और होर्मुज जलडमरूमध्य... समझिए कैसे काम करती है भारत की गैस इकोनॉमी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।