Get App

LIC Aadhaar Shila Scheme: रोजाना सिर्फ 58 रुपये लगाने पर मैच्योरिटी पर मिलेगा 8 लाख, जानें इस सरकारी योजना के फायदे

LIC Aadhaar Shila Scheme: एलआईसी आधारशिला योजना सेविंग स्कीम के साथ लाइफ इंश्योरेंस भी देता है। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक का निधन हो जाता है, तो योजना उनके परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट देती है। यदि बीमित व्यक्ति पॉलिसी के पूरे पीरियड तक जीवित रहता है, तो मैच्योरिटी पर फायदा मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2023 पर 3:30 PM
LIC Aadhaar Shila Scheme: रोजाना सिर्फ 58 रुपये लगाने पर मैच्योरिटी पर मिलेगा 8 लाख, जानें इस सरकारी योजना के फायदे
LIC Aadhaar Shila Scheme: एलआईसी आधारशिला योदना सेविंग स्कीम के साथ लाइफ इंश्योरेंस भी देता है।

LIC Aadhaar Shila Scheme: एलआईसी आधारशिला योजना सेविंग स्कीम के साथ लाइफ इंश्योरेंस भी देता है। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक का निधन हो जाता है, तो योजना उनके परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट देती है। यदि बीमित व्यक्ति पॉलिसी के पूरे पीरियड तक जीवित रहता है, तो मैच्योरिटी पर फायदा मिलता है। आप इस योजना के तहत लोन और गाड़ी का इंश्योरेंस भी ले सकते हैं।

चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

एलआईसी की आधारशिला योजना में निवेश करने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी। इस लंबे समय की बचत योजना में महिला निवेशकों की उम्र की सीमा 8 वर्ष से 55 साल होनी चाहिए। एलआईसी के इस प्रोग्राम के तहत आप तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं। आप इस योजना के तहत न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। यदि बीमित व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है तो ऐसे केस में लाभार्थी को चुकाए गए प्रीमियम का 80 फीसदी ही मिलेगा।

ये है पूरा कैलकुलेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें