LIC हाउसिंग फाइनेंस ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है। LIC हाउसिंग फाइनेंस ने अपने प्राइम लेंडिंग रेट (PLR) में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लगातार दूसरी बार रेपो रेट को घटाकर 6% करने के बाद उठाया गया है। अब LIC हाउसिंग फाइनेंस के होम लोन की ब्याज दरें 28 अप्रैल 2025 से 8% से शुरू होंगी।
