निवेश करने से ज्यादा जरूरी है अपने निवेश को ट्रैक करना। आपको लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी (Life Insurance Policy), बैंक एफडी (Bank FD) सहित हर इनवेस्टमेंट का ट्रैक रखना चाहिए। कई लोगों की जीवन बीमा पॉलिसी मैच्योर हो जाती है। लेकिन, उन्हें इसके बारे में पता नहीं होता है। इतना ही नहीं आपको अपनी सभी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी और दूसरे इनवेस्टमेंट के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताना चाहिए। अगर आपको अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी की तारीख की जानकारी है तो आप अपने पैसे के लिए समय पर क्लेम कर सकेंगे। मनीकंट्रोल आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी की मैच्योरिटी पर क्लेम प्रोसेस के बारे में बता रहा है।
