Get App

'बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा सिलेंडर', सरकार ने कहा- LPG की बढ़ी लागत का बोझ हमने उठाया

LPG की कमी की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। सरकार के मुताबिक सिलेंडर बुकिंग के करीब ढाई दिन बाद मिलेगा। साथ ही लोगों से घबराकर ज्यादा बुकिंग या स्टॉक जमा न करने की अपील की गई है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 5:42 PM
'बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा सिलेंडर', सरकार ने कहा- LPG की बढ़ी लागत का बोझ हमने उठाया
सरकार ने कहा कि पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में LPG सस्ती है।

गैस की कमी की आशंकाओं के बीच सरकार ने कहा है कि Liquefied Natural Gas (LNG) के दो कार्गो भारत की ओर आ रहे हैं। 11 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने यह जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने कहा कि बुकिंग के ढाई दिन बाद सिलेंडर मिलेगा। उसने जनता से अपील भी की है कि लोग घबराहट में सिलेंडर बुक करके जमा न करें। इसमें कहा गया कि LPG की बढ़ी लागत का बोझ सरकार ने उठाया। पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में LPG सस्ती है।

LPG की घबराहट में बुकिंग की जरूरत नहीं

देश में LPG की घबराहट में हो रही बुकिंग को लेकर भी सरकार ने सफाई दी है। सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू LPG की सामान्य डिलीवरी साइकिल करीब ढाई दिन की ही बनी हुई है। इसलिए ग्राहकों को जल्दबाजी में सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें