भारत के रियल एस्टेट मार्केट में बड़ा बदलाव आया है। अब लग्जरी होम्स सिर्फ आवास की जगह नहीं, बल्कि एक स्टेटस, लाइफस्टाइल और लंबी अवधि की संपत्ति के रूप में उभर रहे हैं। देश में धनवान वर्ग की बढ़ती संख्या और बढ़ती संपत्ति ने इन घरों की मांग को दोगुना कर दिया है। महामारी के बाद घर कार्यस्थल, मनोरंजन और आराम का केंद्र बन गया है, जिससे लग्जरी होम्स की महत्तवता और बढ़ गई है।
