महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ी राहत दी है। जिन महिलाओं की e-KYC प्रक्रिया में गलती हो गई थी। उन्हें अब 31 मार्च तक सुधार और पूरा करने का एक और मौका मिलेगा। यह फैसला कई शिकायतें मिलने के बाद लिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति ने कहा कि इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र महिला केवल तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी गलती की वजह से योजना का फायदा उठाने से न रह जाए।
