Get App

बिहार की महिलाओं को मिलेंगे 10000 रुपये, शुरू होगी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 26 सितंबर को होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 5:47 PM
बिहार की महिलाओं को मिलेंगे 10000 रुपये, शुरू होगी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है।

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 26 सितंबर को होगी। इस दिन महिलाओं को 10,000 रुपये की पहली किश्त उनके बैंक खातों में सीधे डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाएगी। प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे।

कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ?

सरकार का लक्ष्य है कि 75 लाख महिलाओं के खातों में कुल 7,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएं। योजना की घोषणा के बाद से ही ग्रामीण और शहरी इलाकों की महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला है। अब तक 1.11 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया है। ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 1 करोड़ 7 लाख जीविका दीदियों ने आवेदन किया है। वहीं शहरी क्षेत्र की करीब 4.66 लाख महिलाएं भी आवेदन कर चुकी हैं। इसके अलावा, समूह से जुड़ने के लिए लाखों नई महिलाएं भी आगे आई हैं।

योजना का उद्देश्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें