Get App

Mutual Funds: क्या आप 8-10 म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रहे हैं? तो इसके नुकसान के बारे में जान लीजिए

Mutual Funds: कई इनवेस्टर्स नया सिप शुरू करने से पहले ज्यादा नहीं सोचते हैं। इससे उनके पोर्टफोलियो में 8, 10 यहां तक कि 11-12 तक सिप हो जाते हैं। उनके पोर्टफोलियो में शामिल कई फंड एक-दूसरे से मिलते हैं। इसका असर उनके पोर्टफोलियो के रिटर्न पर पड़ता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 6:28 PM
Mutual Funds: क्या आप 8-10 म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रहे हैं? तो इसके नुकसान के बारे में जान लीजिए
डायवर्सिफिकेशन के लिए ज्यादा फंड में निवेश करना जरूरी नहीं है बल्कि हर निवेश सोचसमझकर करने की जरूरत है।

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स में लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। ज्यादातर लोग पहले एक सिप इक्विटी फंड में शुरू करते हैं। फिर, टैक्स-सेविंग्स के लिए ईएलएसएस में सिप शुरू करते हैं। बाद में उन्हें लगता है कि स्मॉलकैप फंड में निवेश करने से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। फिर वे नया सिप ओपन करते हैं। इस तरह से उनके कई सिप हो जाते हैं। सवाल है कि आपके इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में कुल कितने सिप होने चाहिए?

नया सिप सोचसमझ कर शुरू करें 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई इनवेस्टर्स नया सिप शुरू करने से पहले ज्यादा नहीं सोचते हैं। इससे उनके पोर्टफोलियो में 8, 10 यहां तक कि 11-12 तक सिप हो जाते हैं। उनके पोर्टफोलियो में शामिल कई फंड एक-दूसरे से मिलते हैं। इसका मतलब है कि कई सिप से निवेश करने के बावजूद उनका पोर्टफोलियो पर्याप्त रूप से डायवर्सिफाड नहीं होता है।

डायवर्सिफिकेशन का ध्यान जरूर रखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें