New Labour Code: देश में न्यू लेबर कोड (New Labour Code) को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसे लागू होने को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आपकी बेसिक सैलरी (Basic Pay) सीधे आपकी CTC की आधी यानी 50% हो जाएगी? इसका जवाब है- शायद नहीं। दरअसल कंपनियां आपकी सैलरी को इस तरह रीस्ट्रक्चर करेंगी कि आपकी 'टेक-होम सैलरी' (Take-home Salary) कम हो सकती है, लेकिन आपका रिटायरमेंट फंड (PF) मजबूत होगा।
