Get App

New Rules from Today 1st November 2022: आज 1 नवंबर से हो गए हैं ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

Rules Change from Today 1st November 2022: सिलेंडर बुक करने और लेने का तरीका बदल गया है। अब आपको इसके लिए OTP देना होगा। साथ ही इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों को लिए KYC कराना अनिवार्य हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 9:00 AM
New Rules from Today 1st November 2022: आज 1 नवंबर से हो गए हैं ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर
New Rules from Today 1st November 2022: आज 1 नवंबर से हो गए हैं ये बदलाव।

Rules Change from Today 1st November 2022: त्योहारों के साथ अक्टूबर का महीना खत्म हो गया है और आज से नया महीना नवंबर शुरू हो चुका है। 1 नवंबर से पैसे जुड़े कई नियम बदल गए हैं। सरकार ने आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट कम करके राहत दी है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, सिलेंडर बुक करने और लेने का तरीका बदल गया है। अब आपको इसके लिए OTP देना होगा। साथ ही इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों को लिए KYC कराना अनिवार्य हो गया है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

1. सस्ता हो गया है LPG गैस सिलेंडर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 115 रुपये तक कम कर दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1696 रुपये में मिलेगा। पहले यहां दाम 1844 रुपये था। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय करती है। हर महीने इनके रेट बदले जाते हैं।

2. हेल्थ व जनरल इंश्योरेंस क्लेम के लिए भी KYC हुआ अनिवार्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें