डिजिटल पेमेंट्स (Digital Payments) ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स की संख्या बढ़ने और ऐप के आने से कैश पर लोगों की निर्भरता तेजी से घटी है। लोग मोबाइल फोन या लैपटॉप से डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं, जिससे पैसा चुटकी बजाते दूसरे के अकाउंट में पहुंच रहा है।
