आज के समय में परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) भी आधार कार्ड की तरह जरूरी दस्तावेज बन गया है, खासकर अगर बात वित्तीय लेनदेन की हो तो। यह एक 10-अंकों की अल्फान्यूमेरिक यानी अक्षर और नंबर के मेल वाली पहचान है। यह इंडिविजुअल्स यानी जनता के साथ कंपनियों और संस्थाओं को भी दी जाती है। संगठित क्षेत्र में नौकरी, टैक्स रिटर्न भरने से लेकर शेयर बाजार में निवेश और प्रॉपर्टी खरीदने तक, हर बड़े वित्तीय काम के लिए PAN अनिवार्य है।
आइए जानते हैं कि 10-अंकों की अल्फान्यूमेरिक पहचान होती है, उसका मतलब क्या होता है और उसे कैसे तय किया जाता है।
PAN का स्ट्रक्चर कैसा होता है?
PAN नंबर एक तय फॉर्मेट में जारी होता है, जैसे कि ABCDE1234F। इसका हर हिस्सा कुछ खास जानकारी बताती है:
PAN धारकों के प्रकार और उनका कोड
PAN के चौथे अक्षर से यह पता चलता है कि वह कार्ड किस प्रकार के धारक के नाम पर है। आप टेबल में देखकर इसे बेहतर तरीके से समझ सकते हैं:
PAN सिर्फ टैक्स से जुड़ा डॉक्यूमेंट नहीं, बल्कि यह आपकी आर्थिक पहचान भी है। इसके प्रमुख उपयोग हैं:
सरकार PAN के जरिए लोगों की वित्तीय गतिविधियों की निगरानी रखती है। इससे काले धन की रोकथाम में मदद मिलती है। इसके बिना आजकल कई सरकारी और निजी सेवाओं का लाभ उठाना मुमकिन नहीं है। अगर आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है, तो इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं।