Get App

Paytm लाया 'Hide Payment' फीचर; अब ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से छिपा सकेंगे पेमेंट्स, प्राइवेसी को मिलेगा बढ़ावा

Paytm ने नया 'Hide Payment' फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से चुनिंदा पेमेंट्स छिपा सकते हैं। इससे पर्सनल या सेंसिटिव खर्चों को प्राइवेट रखना अब और आसान हो गया है। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 20, 2025 पर 12:52 PM
Paytm लाया 'Hide Payment' फीचर; अब ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से छिपा सकेंगे पेमेंट्स, प्राइवेसी को मिलेगा बढ़ावा
पेटीएम के नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी किसी भी पेमेंट को मुख्य ट्रांजैक्शन लिस्ट से छिपा सकते हैं।

Paytm Hide Payment: दिग्गज फिनटेक कंपनी Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर ‘Hide Payment’ लॉन्च किया है। इसकी मदद से वे किसी भी खास लेनदेन को अपनी पेमेंट हिस्ट्री से छिपा सकते हैं। इस फीचर का मकसद है यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी और कंट्रोल देना, खासकर उन ट्रांजैक्शनों के लिए जो पर्सनल या सेंसिटिव हो सकते हैं।

One97 Communications के मालिकाना हक वाले Paytm का कहना है कि यह अपडेट यूजर फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें लोगों ने अपनी डेली ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को लेकर अधिक डिस्क्रीशन की मांग की थी।

‘Hide Payment’ क्या करता है?

इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी किसी भी पेमेंट को मुख्य ट्रांजैक्शन लिस्ट से छिपा सकते हैं। यह सरप्राइज गिफ्ट, निजी खर्चों या संवेदनशील खरीदारी को प्राइवेट रखने के लिए उपयोगी है। हालांकि, यह ट्रांजैक्शन सिक्योर तरीके से सेव रहता है और जरूरत पड़ने पर इसे फिर से देखा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें