Get App

Personal Loan: पर्सनल लोन सेटलमेंट से आपके क्रेडिट स्कोर पर लग सकता है दाग, जानिए इसके पीछे की वजह

Personal Loan: लोन सेटलमेंट तात्कालिक राहत देता है लेकिन सात साल तक क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर डालता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सेटलमेंट की बजाय री-स्ट्रक्चरिंग या वैकल्पिक समाधान अपनाना बेहतर है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 3:07 PM
Personal Loan: पर्सनल लोन सेटलमेंट से आपके क्रेडिट स्कोर पर लग सकता है दाग, जानिए इसके पीछे की वजह

आर्थिक दबाव और बढ़ते खर्चों के बीच जब ईएमआई चुकाना मुश्किल हो जाता है, तब कई लोग लोन सेटलमेंट का रास्ता चुनते हैं। यह विकल्प बैंक या वित्तीय संस्थान तब देते हैं जब ग्राहक पूरी राशि चुकाने में असमर्थ होता है। ग्राहक एकमुश्त कम रकम देकर खाता बंद कर सकता है। सुनने में यह राहत जैसा लगता है फोन कॉल्स बंद, नोटिस खत्म और खाता क्लोज। लेकिन असलियत यह है कि यह राहत अस्थायी होती है और भविष्य में आपके वित्तीय जीवन पर गहरा असर डाल सकती है।

लोन सेटलमेंट और लोन क्लोजर में बड़ा अंतर है। जब आप पूरा लोन चुका देते हैं, तो आपका क्रेडिट रिकॉर्ड साफ रहता है और भविष्य में नए लोन या क्रेडिट कार्ड लेने में आसानी होती है। लेकिन सेटलमेंट करने पर बैंक आपके खाते को “सेटल्ड” श्रेणी में डालते हैं। यह जानकारी क्रेडिट ब्यूरो तक जाती है और आपके क्रेडिट स्कोर पर सात साल तक नकारात्मक असर डालती है। इसका मतलब है कि आने वाले वर्षों में अगर आप नया लोन लेना चाहें, तो बैंक आपको जोखिम भरा ग्राहक मान सकते हैं और लोन देने से इंकार कर सकते हैं या बहुत ऊंची ब्याज दर पर लोन देंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि सेटलमेंट को अंतिम विकल्प के तौर पर ही अपनाना चाहिए। अगर आपकी आय अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है, तो बैंक से री-स्ट्रक्चरिंग या मोराटोरियम की मांग करना बेहतर होता है। इससे आपका रिकॉर्ड खराब नहीं होता और आप धीरे-धीरे अपनी वित्तीय स्थिति संभाल सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन दोनों ही तंगी में मददगार लगते हैं, लेकिन इनके ब्याज दरों में बड़ा अंतर होता है। आमतौर पर पर्सनल लोन की ब्याज दर क्रेडिट कार्ड ईएमआई से कम होती है। इसलिए अगर खर्च बड़ा है और अवधि लंबी है, तो पर्सनल लोन लेना अधिक समझदारी भरा कदम होता है। वहीं छोटे और तात्कालिक खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड सुविधाजनक साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें