कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। Kotak Securities के करेंसी और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल 5 से 7 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। इसके अलावा LPG और CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
