कल 10 मई से आम लोगों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल लेते समय दिक्कत आ सकती है। अब ज्यादातर लोग पेट्रोल पंप पर पेमेंट के समय यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। कल आप पेट्रोल पंप पर यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे। दरअसल, महाराष्ट्र में पेट्रोल पंप मालिकों ने साइबर ठगी से जुड़े कुछ मामलों में अपने बैंक खातों के फ्रीज किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
