Get App

धनतरेस-दिवाली पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का है प्लान? 14, 18 या 22 कैरेट, कौनसा सोना है बेहतर

सोना गहनों और निवेश के लिए हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रहा है। अब देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,26,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट में बनाई जाती है क्योंकि ये ज्वैलरी के लिए सबसे सही है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 10:54 AM
धनतरेस-दिवाली पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का है प्लान? 14, 18 या 22 कैरेट, कौनसा सोना है बेहतर
सोना गहनों और निवेश के लिए हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रहा है।

सोना गहनों और निवेश के लिए हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रहा है। अब देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,26,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट में बनाई जाती है क्योंकि ये ज्वैलरी के लिए सबसे सही है। साथ इसकी कीमत 22 कैरेट की तुलना में कम होती है। अब जब से सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी आई है, आम लोग 18 और 14 कैरेट सोने की ज्वैलरी भी खरीद रहे हैं क्योंकि इसकी कीमत 22 कैरेट गोल्ड से कम होती है। तब भी अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन होता है कि कितने कैरेट की ज्वैलरी खरीदना सही है?

क्या होता है कैरेट?

सोने की शुद्धता को कैरेट (Karat) में मापा जाता है। शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, यानी इसमें किसी दूसरी मेटल की मिलावट नहीं होती। यही वजह है कि यह बहुत मुलायम होता है और आसानी से मुड़ सकता है। इस कारण 24 कैरेट सोना ज्वेलरी बनाने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता, बल्कि यह गोल्ड कॉइन, बिस्किट या इन्वेस्टमेंट के लिए सबसे बेहतर विकल्प है।

22 कैरेट गोल्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें