Get App

PM Kisan: कल आ सकती है पीएम किसान की 10वीं किश्त, 5000 किसानों को 16 दिसंबर को संबोधित करेंगे नरेंद्र मोदी

मोदी सरकार 16 दिसंबर को किश्त ट्रांसफर कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2021 पर 3:24 PM
PM Kisan: कल आ सकती है पीएम किसान की 10वीं किश्त, 5000 किसानों को 16 दिसंबर को संबोधित करेंगे नरेंद्र मोदी
PM Kisan: कल आ सकती है पीएम किसान की 10वीं किश्त

PM Kisan 10th Instalment Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त कब किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ज्यादातर किसानों के मन में यही सवाल चल रहा है। अभी तक किसानों के स्टेटस पर FTO जेनरेट नहीं हुआ है लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार 16 दिसंबर को किश्त ट्रांसफर कर सकती है।

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी कल 16 दिंसबर को गुजरात सरकार द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों पर एक कृषि कार्यक्रम के समापन समारोह को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 5,000 किसान हिस्सा लेंगे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं या तारीख तय कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी तारीख तय नहीं की गई है।

वहीं केंद्र सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा ट्रांसफर किया था। अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 9 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें