PM Kisan Yojana 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बिहार के दरभंगा जिले में योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी हुई है। यहां पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ऐसे किसानों ने ले लिया, जो इसके योग्य भी नहीं थे। बिहार के दरभंगा में 3417 ऐसे किसानों ने इसका लाभ लिया, जो इनकम टैक्स भरते हैं। स्कीम के नियमों के मुताबिक, टैक्स देने वाले किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए था।
