PM Kisan Yojana: पीएम मोदी 13 मार्च को जारी करेंगे 22वीं किस्त, कृषि मंत्री ने किसानों से की ये अपील

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से जल्द e-KYC पूरा करने की अपील की है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 11:08 PM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त को जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी करने का फैसला किया है। इसके तहत देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे। असम उन राज्यों में शामिल है, जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

कितनी रकम होगी ट्रांसफर?


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस्त जारी होने की जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला किसानों के प्रति केंद्र सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने बताया कि 22वीं किस्त जारी होने के बाद इस योजना के तहत किसानों को ट्रांसफर की गई कुल रकम 4.27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी।

चौहान ने कहा कि 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

हर साल किसानों को मिलते हैं 6,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

कृषि मंत्री ने बताया कि 22वीं किस्त के तहत 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को भी आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पैसे से किसान बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसे खेती के जरूरी जरूरी खरीद सकते हैं।

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आर्थिक सहारा

चौहान के मुताबिक इस योजना से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही गांवों में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने देशभर के किसानों, खासकर असम और अन्य राज्यों के किसानों से अपील की कि वे PM-KISAN पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जरूर जांच लें और जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें।

CPI Inflation: महंगाई का झटका! फरवरी में बढ़कर 3.21% हुई रिटेल इन्फ्लेशन; शहरों में ज्यादा बढ़े दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।