Get App

बेटी के जन्म पर मिलेंगे 6000 रुपये! 15 अगस्त को कराएं रजिस्ट्रेशन

दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप मां बनने वाली हैं या हाल ही में मां बनी हैं, तो सरकार आपको आर्थिक मदद दे रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 7:22 PM
बेटी के जन्म पर मिलेंगे 6000 रुपये! 15 अगस्त को कराएं रजिस्ट्रेशन
अगर आप मां बनने वाली हैं या हाल ही में मां बनी हैं, तो सरकार आपको आर्थिक मदद दे रही है।

दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप मां बनने वाली हैं या हाल ही में मां बनी हैं, तो सरकार आपको आर्थिक मदद दे रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की है। अब इस योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाने के लिए 15 अगस्त तक एक खास अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं।

घर-घर जाकर किया जा रहा रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना (PMMVY) को लेकर केंद्र सरकार ने 15 अगस्त तक विशेष रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया है। इस अभियान में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दे रही हैं और वहीं रजिस्ट्रेशन भी कर रही हैं। इसका मकसद है कि जो भी महिला योजना के दायरे में आती है, वो इसका पूरा लाभ समय पर ले सके।

क्या है यह योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें