Get App

चंद्रबाबू नायडू की वापसी: हैदराबाद में 15% तक गिर सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम, अमरावती बनेगा अगला हब

चंद्रबाबू नायडू के आंधप्रदेश के CM बनने और अमरावती पर उनके नए सिरे से फोकस करने से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के रियल एस्टेट मार्केट में हलचल मच गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में काफी बिजनेस और निवेश आंध्र प्रदेश में जाने की उम्मीद है। इसके चलते हैदराबाद के रियल एस्टेट बाजार में धीरे-धीरे मंदी आ सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 13, 2024 पर 5:00 PM
चंद्रबाबू नायडू की वापसी: हैदराबाद में 15% तक गिर सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम, अमरावती बनेगा अगला हब
चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि अमरावती ही आंध्र प्रदेश की इकलौती राजधानी होगी

चंद्रबाबू नायडू के आंधप्रदेश के CM बनने और अमरावती पर उनके नए सिरे से फोकस करने से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के रियल एस्टेट मार्केट में हलचल मच गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी को भारी जीत मिली है। साथ ही वह केंद्र के NDA सरकार में भी एक अहम सहयोगी बनकर उभरी है। इससे आने वाले दिनों में काफी बिजनेस और निवेश आंध्र प्रदेश में जाने की उम्मीद है। इसके चलते हैदराबाद के रियल एस्टेट बाजार में धीरे-धीरे मंदी आ सकती है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बदले राजनीतिक हालात के चलते हैदराबाद से कुछ निवेश छिटक सकता हैं, जिससे यहां के रियल एस्टेट की कीमतों में 10-15 प्रतिशत तक गिरावट आ सकता है। कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट पर इसका अधिक असर पड़ने की उम्मीद है।

रियल एस्टेट कंसल्टेंट फर्म एनारॉक की ओर से की गई एक स्टडी में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश का संभावित विकास हैदराबाद के रियल एस्टेट के लिए दोधारी तलवार साबित हो सकता है। स्टडी में कहा गया है, "हालांकि, कुल मिलाकर इसका पॉजिटिव असर पड़ने की संभावना है क्योंकि आंध्र प्रदेश से दोनों तेलगुभाषी राज्यों के लिए एक लहर पैदा हो सकती है, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजनेस और इनवेस्टमेंट आकर्षित होगा।"

यह स्टडी रिपोर्ट चंद्रबाबू नायडू के 11 जून को दिए एक बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरावती ही आंध्र प्रदेश की इकलौती राजधानी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें