Get App

Mumbai Property: इस बिजनेसवुमन ने मुंबई में खरीदा ₹116 करोड़ का आलीशान फ्लैट, जानें इनके बार में

फैशन डिजाइन और 'मैसन सिया' की फाउंडर व्रतिका गुप्ता ने हाल ही में 116.42 करोड़ रुपये में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है। उनका यह फ्लैट मुबई के 'थ्री-सिक्सटी वेस्ट' बिल्डिंग में है, जो लोअर परेल इलाके में स्थित है। व्रतिका गुप्ता, एक लग्जरी होम डेकोरेशन कंपनी 'मैसन सिया' की फाउंडर और सीईओ हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 13, 2024 पर 5:48 PM
Mumbai Property: इस बिजनेसवुमन ने मुंबई में खरीदा ₹116 करोड़ का आलीशान फ्लैट, जानें इनके बार में
व्रतिका गुप्ता का अपार्टमेंट 12,138 स्क्वायर फीट में फैला है और यह 8 कार पार्किंग के साथ आता है

फैशन डिजाइन और 'मैसन सिया' की फाउंडर व्रतिका गुप्ता (Vratika Gupta) ने हाल ही में 116.42 करोड़ रुपये में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है। उनका यह फ्लैट मुबई के 'थ्री-सिक्सटी वेस्ट' बिल्डिंग में है, जो लोअर परेल इलाके में स्थित है। रियल एस्टेट से जुड़े आंकड़ों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म, IndexTap.com को मिले डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है। व्रतिका गुप्ता, एक लग्जरी होम डेकोरेशन कंपनी 'मैसन सिया' की फाउंडर और सीईओ हैं। उनका अपार्टमेंट 12,138 स्क्वायर फीट में फैला है और यह 8 कार पार्किंग के साथ आता है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी 2024 को हुआ है।

फ्लैट के लिए 5.82 करोड़ रुपये के स्टाम्प का भुगतान किया गया है। व्रतिका गुप्ता ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 'थ्री-सिक्सटी वेस्ट' कॉम्प्लेक्स में दो ऊंचे टावर है। साल 2023 में यह ट्विन टावर कई बड़े और महंगी प्रॉपर्टी डील के चलते सुर्खियों में था। डीमार्ट के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी के परिवार के सदस्यों और एसोसिएट्स ने फरवरी 2023 में इस कॉम्पलेक्स में 28 यूनिट्स खरीदी थी। यह पूरी डील करीब 1,238 करोड़ रुपये में हुई थी।

पिछले साल अक्टूबर में, एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर ने 73.50 रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था। मार्च 2023 में अवीनीर कैपिटल और बजाज कंसल्टेंट्स ने इसमें 100 करोड़ रुपये में एक ड्यूप्लेक्स खरीदे थे। इसके अलावा भी 2023 में इस ट्विन-टावर में कई हाई प्रोफाइल डील हुई थी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें