Get App

ऑफिस स्पेस लीजिंग में और घटी आईटी सेक्टर की हिस्सेदारी, वर्क फ्रॉम होम का दिखा असर

आईटी सेक्टर में अप्रैल 2020 से सितंबर 2021 के बीच बड़ी संख्या में नये कर्मचारियों की हायरिंग हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2022 पर 3:34 PM
ऑफिस स्पेस लीजिंग में और घटी आईटी सेक्टर की हिस्सेदारी, वर्क फ्रॉम होम का दिखा असर
आईटी सेक्टर द्वारा ऑफिस किराये पर लेने की मात्रा में गिरावट देखी गई

सूचना प्रौद्योगिकी (information technology (IT) क्षेत्र जिसमें कभी ऑफिस स्पेस की लीजिंग की बहुत ज्यादा मांग नजर आती थी वहीं लीजिंग ट्रांजेक्शन में आईटी सेक्टर की हिस्सेदारी लगातार गिर रही है। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया (property consultant Knight Frank India) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2021 की दूसरी छमाही में ऑफिस ट्रांजेक्शन में आईटी क्षेत्र की हिस्सेदारी पिछले वर्ष की समान अवधि में 41% से घटकर 27% पर आ गई है।

कोरोना महामारी के कारण वर्क फ्रॉम होम कल्चर को अपनाने में वृद्धि के चलते आईटी कंपनियों ने खासकर मार्च 2021 में देश में कोविड की गंभीर दूसरी लहर के बाद कार्यालय के लिए जगह (office spaces) को किराये पर लेने के अपने फैसले को स्थगित कर दिया।

हालांकि 2021 की दूसरी छमाही में ग्रेड ए संपत्तियों के लिए कुल ऑफिस ट्रांजेक्शन में आईटी सबसे बड़ा योगदानकर्ता था, लेकिन केवल एक वर्ष में इसकी हिस्सेदारी में भारी गिरावट देखने को मिली है। कार्यालय के किराये की वजह से भी ये गिरावट आई है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर 2021 में किराये में 7.6% की गिरावट नजर आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें