Get App

मुंबई में कंदोई फैब्रिक्स के डायरेक्टरों ने 217 करोड़ में खरीदे चार अपार्टमेंट्स, जानें डिटेल

मुंबई में एक और बड़ी प्रॉपर्टी डील हुई है। कंदोई फैब्रिक्स (Kandoi Fabrics) के दो डायरेक्टरों ने 217 करोड़ रुपये में मुंबई में समंदर किनारे 4 लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी हैं। प्रॉपर्टीज की खरीद-बिक्री पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म Zapkey को मिले डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है। खरीदी गई चारों प्रॉपर्टी कुल 18,572 स्क्वायर फीट में फैली है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 9:13 PM
मुंबई में कंदोई फैब्रिक्स के डायरेक्टरों ने 217 करोड़ में खरीदे चार अपार्टमेंट्स, जानें डिटेल
इन चारों अपार्टमेंट्स के लिए कुल 13.02 करोड़ रुपये के स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है

मुंबई में एक और बड़ी प्रॉपर्टी डील हुई है। कंदोई फैब्रिक्स (Kandoi Fabrics) के दो डायरेक्टरों ने 217 करोड़ रुपये में मुंबई में समंदर किनारे 4 लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी हैं। प्रॉपर्टीज की खरीद-बिक्री पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म Zapkey को मिले डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है। बता दें कि कंदोई फैब्रिक्स, पैकेजिंग फैब्रिक और बैग बनाने व एक्सपोर्ट करने वाली एक कंपनी है। खरीदी गई चारों प्रॉपर्टी कुल 18,572 स्क्वायर फीट में फैली है। प्रत्येक प्रॉपर्टी की साइज 4,643 स्क्वायर फीट है। इन प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन 23 मार्स और 29 मार्च 2023 के बीच हुआ है।

डॉक्यूमेंट्स में बताया गया है कि मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड के लोढ़ा मालाबार परियोजना में स्थित इन चार प्रॉपर्टी के लिए कुल 217 करोड़ रुपये के राशि का भुगतान किया गया और जिसमें प्रत्येक यूनिट 54.26 करोड़ रुपये था।

इन चारों यूनिट्स के लिए 3.25 करोड़ रुपये प्रति यूनिट की दर से 13.02 करोड़ रुपये के स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है।

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक प्रदीप लक्ष्मीनारायण अग्रवाल और राजेश विजयकुमार अग्रवाल ने छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं मंजिल पर अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन चारों अपार्टमेंट्स के साथ उनमें 16 कार पार्किंग स्लॉट मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें