Mumbai Slum Redevelopment: भारतीय अरबपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाली एक कंपनी फरवरी में मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी (Dharavi) के पुनर्विकास (Redevelopment) के हिस्से के रूप में 10 लाख गरीब निवासियों का डेटा और बायोमेट्रिक्स इकट्ठा करना शुरू करेगी। धारावी स्लम, एशिया की सबसे बड़ी स्लम्स में से एक है। यह बात रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। यह सर्वे यह तय करने में महत्वपूर्ण होगा कि धारावी स्लम के निवासियों में से कौन उस क्षेत्र में मुफ्त घर प्राप्त करने के लिए पात्र है।
