एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक आलीशान घर खरीदा है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 17.5 करोड़ रुपये है। यह सिग्निया पर्ल रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित है। अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध सिग्निया पर्ल, 4 और 5 बीएचके अपार्टमेंट्स की पेशकश करता है। यह सनटेक रियल्टी की रेडी टू मूव प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स हैं कि माधवन का हाई-एंड अपार्टमेंट लगभग 389 वर्ग मीटर (4,182 वर्ग फीट) में फैला है। इसके साथ दो पार्किंग स्पेस शामिल हैं।
