Get App

दिलीप कुमार का बंगला तोड़कर बनी आलीशान बिल्डिंग, अब ₹172 करोड़ में बिका ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट

दिलीप कुमार के बांद्रा के पाली हिल बंगले को पिछले साल तोड़कर यहां हाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का काम शुरू हुआ था। अब इसमें एक शानदार अपार्टमेंट 155 करोड़ रुपये में बिका है। हालांकि 9.3 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क मिलाकर ट्रिपलएक्स अपार्टमेंट का यह सौदा करीब 172 करोड़ रुपये का पड़ा। यह अपार्टमेंट 9,527.21 वर्ग फुट में फैला हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 6:25 PM
दिलीप कुमार का बंगला तोड़कर बनी आलीशान बिल्डिंग, अब ₹172 करोड़ में बिका ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट
पिछले साल वर्ष 2023 में नामी-गिरामी रियल एस्टेट डेवलपर अशर ग्रुप ने पाली हिल प्लॉट पर एक लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए दिलीप कुमार के परिवार के साथ एक एग्रीमेंट किया। इस एग्रीमेंट के तहत यहां रेजिडेंशियल डेवलपमेंट के साथ दिलीप कुमार की जिंदगी और उपलब्धियों पर एक म्यूजियम बनाया जाएगा।

दिलीप कुमार के बांद्रा के पाली हिल बंगले को पिछले साल तोड़कर यहां हाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का काम शुरू हुआ था। अब इसमें एक शानदार अपार्टमेंट 155 करोड़ रुपये में बिका है। हालांकि 9.3 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क मिलाकर ट्रिपलएक्स अपार्टमेंट का यह सौदा करीब 172 करोड़ रुपये का पड़ा। यह अपार्टमेंट 9,527.21 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट को एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है। SquareFeatIndia.com के मुताबिक यह ट्रिप्लेक्स बिल्डिंग के नवें, दसवें और 11 फ्लोर पर फैला हुआ है। प्रति स्क्वॉयर फुट का भाव 1.62 लाख रुपये पड़ा। इसके अलावा स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क है।

50 साल तक दिलीप कुमार का एड्रेस था यह

जिस जगह पर यह हाउसिंग कॉम्प्लेक्स है, वह दिलीप कुमार के बंगले को तोड़कर बनाया गया है। उन्होंने 1953 में इसे मोहम्मद लतीफ से 1.4 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद वह यहां करीब पचास साल तक रहे। अब इतिहास बन चुका यह बंगला कई वर्षों तक कानूनी विवादों में घिरा हुआ था। दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में 7 जुलाई 2021 को निधन हो गया था।

क्यों फंसा कानूनी विवाद में?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें