Get App

Virat Kohli ने गुरुग्राम में लीज पर दिए अपने 12 ऑफिस, सालाना मिलेगा ₹1.27 करोड़ किराया

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुग्राम में एक कंपनी को करीब 18,430 स्क्वायर फीट का ऑफिस स्पेस, सालाना 1.27 करोड़ रुपये के किराये पर दिया है। इस ऑफिस स्पेस को कॉरपोरेट फर्म मायंड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस ने किराए पर लिया है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म, सीआरई मैट्रिक्स को मिले डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 9:05 AM
Virat Kohli ने गुरुग्राम में लीज पर दिए अपने 12 ऑफिस, सालाना मिलेगा ₹1.27 करोड़ किराया
विराट कोहली ने गुरुग्राम के सेक्टर 68 में करीब 12 ऑफिस स्पेस किराए पर दिए हैं

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुग्राम में एक कंपनी को करीब 18,430 स्क्वायर फीट का ऑफिस स्पेस, सालाना 1.27 करोड़ रुपये के किराये पर दिया है। इस ऑफिस स्पेस को कॉरपोरेट फर्म मायंड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस ने किराए पर लिया है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म, सीआरई मैट्रिक्स को मिले डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है। डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि कोहली ने गुरुग्राम के सेक्टर 68 में स्थित रीच कॉमर्सिया कॉर्पोरेट टावर में करीब 12 ऑफिस स्पेस किराए पर दिए हैं। इन ऑफिस स्पेस की कुल बिल्टअप एरिया 18,430 स्क्वायर फीट है। डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि यह डील करीब 8.85 लाख रुपये प्रति माह के मासिक किराये पर तय हुआ था।

रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस ट्रांजैक्शन के लिए करीब 3.83 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 50,010 रुपये का भुगतान किया गया। इस ट्रांजैक्शन को विराट कोहली के रजिस्टर्ड जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) धारक विकास कोहली के जरिए पूरा किया गया। विकास कोहली, विराट कोहली के भाई हैं।

ट्रांजैक्शन के लिए स्टाम्प-ड्यूटी का रजिस्ट्रेशन 22 जून 2023 को हुआ था, लेकिन इस ट्रांजेक्शन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मार्च 2024 में उपलब्ध हुए। इस खबर पर मनीकंट्रोल की ओर से भेजे गए सवालों का विराट कोहली और माइंड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस की ओर से तत्काल कोई जवाब नहीं आया था।

डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि सौदे के लिए शुरुआती प्रति स्क्वायर फीट मासिक किराया 48 रुपये है, जबकि लेनदेन के लिए 57.19 लाख रुपये सिक्योरिटी जमा की गई है। डॉक्यूमेंट्स से यह भी पता चलता है कि ये ऑफिस स्पेस 37 पार्किंग स्लॉट के साथ आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें