Get App

प्रॉपर्टी निवेश पर जानकारों की सलाह

जानते हैं प्रॉपर्टी से जुड़ी कानूनी दिक्कतों पर पार्कलेन प्रॉपर्टी एडवाइजर के फाउंडर अक्षय कुमार और कानूनी सलाहकार उदय वाविकर की सलाह

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2012 पर 12:33 PM
प्रॉपर्टी निवेश पर जानकारों की सलाह

जानते हैं प्रॉपर्टी से जुड़ी कानूनी दिक्कतों पर पार्कलेन प्रॉपर्टी एडवाइजर के फाउंडर अक्षय कुमार और कानूनी सलाहकार उदय वाविकर की सलाह -


सवाल : मुंबई में निवेश के लिए घर लेना हैं। बोइसर विरार के एक प्रोजेक्ट में 2100 रुपये प्रति वर्गफुट से 1-2 साल के लिए निवेश करना बेहतर होगा?
    
अक्षय कुमार : बोइसर एक इंडस्ट्रियल एरिया है, जोकि मुंबई के काफी नजदीक है और सबर्ब के मुकाबले वहां पर प्रॉपर्टी की कीमतें काफी कम है। विरार में प्रॉपर्टी की मांग ज्यादा है। लंबी अवधि के लिए बोइसर प्रॉपर्टी में अच्छा निवेश हो सकता है।         

सवाल
:  30 लाख के बजट में अहमदाबाद के एस जी हाईवे या प्रहलाद नगर में 2 बीएचके लेना है। क्या पर्याप्त बजट में मुमकीन है, भविष्य में भाव कैसे बढ़ेंगे? 

अक्षय कुमार : अहमदाबाद का प्रॉपर्टी मार्केट अभी काफी ठंडा है, लेकिन फिर भी प्रॉपर्टी की मांग कायम है। एस जी हाईवे, प्रहलाद नगर में 5000 रुपये प्रति वर्गफुट तक की कीमत पर प्रॉपर्टी मिल रही है। इसके अलावा मर्कबा और विजयगढ़ में प्रॉपर्टी के दाम काफी कम है। मर्कबा और विजयगढ़ में 3000-3500 रुपये प्रति वर्गफुट पर प्रॉपर्टी मिल सकती है। अगले 5-7 सालों में अहमदाबाद में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की उम्मीद है।
         
सवाल : मॉल में दुकान की बुकिंग की है, पजेशन लेते वक्त बिल्डर ने पार्किंग के लिए 7 लाख रुपये मांगे हैं, पैसे भरे बैगेर पजेशन नहीं मिलेगा, ये शर्त एग्रीमेंट करते वक्त नहीं रखी थी। बाकी सारे पैसे हम भर चुके हैं, पजेशन के लिए दो साल देरी हो चुकी है। ऐसे स्थिति में क्या करना चाहिए। 

उदय वावीकर : सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले के बाद पार्किंग के लिए पैसे लेना गैरकानूनी है। आप कंज्यूमर कोर्ट या सिविल कोर्ट में पजेशन की देरी के लिए केस दायर कर सकते हैं। साथ ही दुकान सेल्फ एप्लॉईड के लिए है, ये साबित करके आप पजेशन में देर करने के लिए बिल्डर से मुआवजा भी मांग सकते हैं। 

सवाल : बिल्डर ने दो ओपन पार्किंग एक फ्लैट मेंबर को बेच दी है। जिसके कारण सोसायटी में पार्किंग की कमी है। क्या सोसायटी सभी सदस्यों को कम से कम एक पार्किंग अलॉट कर सकती है? 

उदय वावीकर : हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी के मुताबिक कम से कम 1 पार्किंग हर सदस्य को मिलनी चाहिए। अगर जगह कम है तो लॉटरी सिस्टम से पार्किंग अलॉट की जा सकती है। सोसायटी सभी सदस्यों को समान पार्किंग बांट सकती है।   

सवाल : ब्लू प्रिंट के बारे में विस्तार से जानकारी चाहिए। क्या मकान मालिक के पास ब्लू प्रिंट होना जरूरी होता है?  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें