RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार पॉलिसी रेट बढ़ा दिया है। इस बार RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट में 50 बेसिस अंक यानि 0.50% का इजाफा कर दिया है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद पॉलिसी रेट बढ़कर 5.40% पहुंच गया है। रेपो रेट का अब यह लेवल कोरोनावायरस संक्रमण से पहले के दौर से ज्यादा हो चुका है। महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक मई की मौद्रिक समीक्षा में 0.50% रेपो रेट बढ़ा चुका है। इससे पहले फरवरी में भी रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.40% का इजाफा किया था। आज से पहले रेपो रेट 4.90% था।
बाजार के जानकारों को अनुमान था कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में इसका 25-35 बेसिस अंक का इजाफा कर सकता है। लेकिन रिजर्व बैंक ने सबके अनुमान से ज्यादा 0.50% रेपो रेट बढ़ा दिया है। रेपो रेट में अनुमान से ज्यादा बढ़ोत्तरी का असर आम लोगों की EMI पर पड़ेगा। अगले एक दो दिन में बैंक होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। आधा फीसदी बढ़ोत्तरी के हिसाब से देखें तो जो बैंक अभी 7.55% इंटरेस्ट रेट पर लोन दे रहे हैं वो इसे बढ़ाकर 8.55% कर सकते हैं। आप भी अपने मौजूदा लोन के ब्याज दर में आधा फीसदी बढ़ाकर नई EMI का अनुमान लगा सकते हैं।
क्या है महंगाई का अनुमान?:
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने पूरे फिस्कल ईयर 2023 के लिए महंगाई दर 6.7% रहने का अनुमान जताया है।
फिस्कल ईयर 2023 की दूसरी तिमाही में महंगाई दर 7.1% रह सकता है।
फिस्कल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में महंगाई दर 6.4% रह सकता है।
फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में महंगाई दर 5.8% रह सकता है।
वहीं फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में महंगाई दर 5% रहने की उम्मीद है।