Get App

RBI के रेट कट का दिखा असर, दो बैंकों ने घटाई ब्याज दर; क्या इसमें आपका बैंक भी है शामिल?

RBI ने 9 अप्रैल को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की। बैंकों ने इस कटौती का फायदा ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। दो बैकों ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है। आने वाले समय में और भी बैंक रेट में कटौती कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 9:38 PM
RBI के रेट कट का दिखा असर, दो बैंकों ने घटाई ब्याज दर; क्या इसमें आपका बैंक भी है शामिल?
एक्सपर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी बैंक लोन दरों में कटौती कर सकते हैं।

RBI Rate Cut Impact: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 9 अप्रैल को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती का ऐलान किया। इसके बाद अब बैंकिंग सिस्टम में ब्याज दरों में नरमी का दौर शुरू हो गया है। Indian Bank और Punjab National Bank (PNB) ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स में कटौती की घोषणा की है, जिससे लोन लेना अब सस्ता होगा।

Indian Bank ने कितनी दी राहत?

चेन्नई स्थित Indian Bank ने बताया कि कि वह अपनी Repo Benchmark Rate को 6.25% से घटाकर 6.00% और Repo Linked Benchmark Lending Rate (RBLR) को 9.05% से घटाकर 8.70% कर रहा है। नई दरें 11 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। बैंक ने कहा कि यह कदम RBI की मौद्रिक नीति में ढील के आधार पर उठाया गया है। इससे कर्ज लेने वालों को राहत मिलेगी। ये दरें अगली समीक्षा तक लागू रहेंगी।

PNB ने RLLR में कटौती की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें