Get App

रुपये-पैसे से जुड़े कई नियम जून में बदलने जा रहे हैं, अभी इन्हें जान लेंगे तो बाद में नहीं होगी दिक्कत

एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव किए हैं, जिनका असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। सेबी ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड ट्राजेक्शंस के कट-ऑफ टाइम में बदलाव किया है। RBI इंटरेस्ट रेट में कमी करने जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2025 पर 1:45 PM
रुपये-पैसे से जुड़े कई नियम जून में बदलने जा रहे हैं, अभी इन्हें जान लेंगे तो बाद में नहीं होगी दिक्कत
कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड्स के नए नियम 1 जून से लागू हो जाएंगे।

रुपये-पैसे से जुड़े कई नियम 1 जून से बदलने जा रहे हैं। इनमें ओवरनाइट म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शंस के कट-ऑफ टाइम में बदलाव भी शामिल है। सेबी ने इस कट-ऑफ टाइम में बदलाव किया है। अगले हफ्ते इंटरेस्ट रेट घटने की भी उम्मीद है। आरबीआई 6 मई को मॉनेटरी पॉलिसी पेश करेगा। वह रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी कर सकता है। एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव किए हैं, जिनका असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।

ओवरनाइट म्यूचुअल फंडों के कट-ऑफ टाइम में बदलाव

SEBI ने ऑपरेशनल एफिशियंसी और फंड मैनेजमेंट में इम्प्रूवमेंट के लिए ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीनों के लिए नया कट-ऑफ टाइम पेश किया है। दरअसल, मार्केट रेगुलेटर म्यूचुअल फंड्स से जुड़े प्रोसेस को अंतरराष्ट्रीय बेस्ट प्रैक्टिसेज के मुताबिक बनाना चाहता है। नया कट-ऑफ टाइम 1 जून से लागू होगा। नए नियम में यह कहा गया है कि अगर शाम 3 बजे तक अप्लिकेशन मिल जाता है तो पिछले दिन की नेट एसेट वैल्यू लागू होगी। अप्लिकेशन 3 बजे के बाद मिलने पर अगले दिन की नेट एसेट वैल्यू लागू होगी। इसके अलावा अगर अप्लिकेशन ऑनलाइन सब्मिट किया जाता है तो ओवरनाइट फंड स्कीम के लिए शाम 7 बजे को कट-ऑफ टाइम माना जाएगा।

RBI इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी करेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें