Get App

SBI ने शुरू की खास स्कीम 'अमृत कलश', 400 दिनों की FD के लिए दे रहा है 7.60% का ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने लोकल और एनआरआई ग्राहकों के लिए एक नई एफडी योजना शुरू की है। एसबीआई के मुताबिक घरेलू और एनआरआई ग्राहकों के लिए 400 दिन का एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट एफडी प्रोग्राम (SBI Amrit Kalash Deposit FD Program) शानदार ब्याज दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2023 पर 1:09 PM
SBI ने शुरू की खास स्कीम 'अमृत कलश', 400 दिनों की FD के लिए दे रहा है 7.60% का ब्याज
SBI ने लोकल और एनआरआई ग्राहकों के लिए एक नई एफडी योजना शुरू की है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई एफडी योजना शुरू की है, जिसका नाम एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट एफडी  (SBI Amrit Kalash Deposit FD) है। इस योजना की खासियत है कि इसमें ग्राहकों को सिर्फ 400 दिनों की एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। एसबीआई इस योजना पर 7.60 फीसदी का ब्याज सीनियर सिटीजन को दे रहा है। वहीं, आम ग्राहक को इस पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट के तहत कम समय में अच्छा ब्याज ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। इस एफडी का लाभ लेने के लिए ग्राहकों के पास 31 मार्च 2023 तक का समय है।

SBI ने दी जानकारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी दी है। बैंक ने अपने ट्विट में लिखा है कि आकर्षक ब्याज दरों, 400 दिनों की समय में अमृत कलश डिपॉजिट योजना का लाभ उठाएं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें