School Holidays: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, जानिये पूरी लिस्ट

School Holidays in September 2025: सितंबर 2025 का महीना छात्रों के लिए कई त्योहारों और खास मौकों से भरा रहेगा। सितंबर में नवरात्रि, ईद, दुर्गाअष्टमी जैसे कई त्योहार हैं जिनके कारण बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में कई दिन स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली है

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
School Holiday: सितंबर में नवरात्रि, ईद, दुर्गाअष्टमी जैसे कई त्योहार हैं जिनके कारण स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

School Holidays in September 2025: सितंबर 2025 का महीना छात्रों के लिए कई त्योहारों और खास मौकों से भरा रहेगा। सितंबर में नवरात्रि, ईद, दुर्गाअष्टमी जैसे कई त्योहार हैं जिनके कारण बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में कई दिन स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली है। आइए जानते हैं इस बार कब और कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे।

ईद-ए-मिलाद पर छुट्टी

ईद-ए-मिलाद, जिसे पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती के रूप में मनाया जाता है। ये इस साल 5 और 6 सितंबर को मनाई जाएगी। इस मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, कई पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम और मणिपुर में यह त्योहार इंद्रजत्रा के साथ भी पड़ सकता है, इसलिए वहां भी छात्रों को छुट्टी रहने वाली है।


क्या ईद-ए-मिलाद पर होगा नेशनल हॉलिडे

कई छात्रों के मन में सवाल होता है कि ईद-ए-मिलाद पूरे देश में नेशनल हॉलिडे है या नहीं। दरअसल, यह गजटेड हॉलिडे है, यानी केंद्र सरकार इसे मान्यता देती है। लेकिन छुट्टी राज्य सरकारों के फैसले पर निर्भर करती है। इसलिए कुछ राज्यों में स्कूल और दफ्तर बंद रहते हैं, जबकि कुछ जगहों पर सामान्य कामकाज चलता है।

टीचर्स डे 5 सितंबर

5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित होती हैं। कई स्कूलों में बच्चों को छुट्टी भी दी जाती है।

सितंबर की अन्य लोकल छुट्टियां

ईद और शिक्षक दिवस के अलावा सितंबर में कई अन्य लोकल छुट्टियां भी रहेंगी।

12 सितंबर: जम्मू और श्रीनगर में ईद के बाद का पारंपरिक शुक्रवार, स्कूल बंद रहेंगे।

22 सितंबर: राजस्थान में नवरत्न स्थापना, छुट्टी घोषित हो सकती है।

23 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जयंती पर अवकाश।

29-30 सितंबर: पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में दुर्गा पूजा महाष्टमी और महासप्तमी की छुट्टियां।

इनहेरिटेड गोल्ड बेचने पर कैसे लगेगा टैक्स? जानिए क्या कहते हैं नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।