Get App

ईरान-इजरायल जंग से बाजार धड़ाम, SIP जारी रखें या बंद करने में भलाई? जानिए एक्सपर्ट से

ईरान इजरायल तनाव से बाजार में भारी गिरावट आई है। ऐसे में SIP बंद करना सही है या जारी रखना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट क्या सलाह दे रहे हैं और गिरावट के दौर में निवेशकों को कौन सी स्ट्रैटेजी अपनानी चाहिए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 8:38 PM
ईरान-इजरायल जंग से बाजार धड़ाम, SIP जारी रखें या बंद करने में भलाई? जानिए एक्सपर्ट से
2020 के कोविड क्रैश के दौरान बाजार 30 से 40 प्रतिशत तक गिरे थे।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट आई। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू राजनीतिक तनाव ने दुनिया भर के बाजारों में डर का माहौल बना दिया, जिसका असर भारत पर भी साफ दिखा। निफ्टी 50 में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई। वहीं, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,200 से ज्यादा अंक टूट गया था। यह गिरावट सिर्फ घरेलू वजहों से नहीं, बल्कि वैश्विक बिकवाली का हिस्सा थी।

करोड़ों छोटे निवेशकों के लिए यह हलचल चिंता बढ़ाने वाली है। करीब 9.92 करोड़ भारतीयों के पास एक्टिव SIP खाते हैं। इनमें से कई लोग पहली बार अपने म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो को लाल निशान में देख रहे होंगे। ऐसे में SIP रोक देने या कुछ समय के लिए बंद कर देने का मन होना स्वाभाविक है। लेकिन क्या अभी ऐसा करना सही फैसला होगा?

SIP रोकना क्यों पड़ सकता है महंगा

जब बाजार तेजी से गिरता है, तो कुछ न कुछ करने की बेचैनी बढ़ जाती है। लेकिन SIP निवेशकों के लिए यही कदम सबसे नुकसानदेह हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें