Get App

चांदी में तगड़ी गिरावट और Budget 2026: किस ओर मूव करेंगे सिल्वर ETF, रहेगा खास फोकस

Silver ETFs: भारत में निप्पॉन AMC सिल्वर BEES शुक्रवार को 18.6% गिरकर ₹286.48 पर बंद हुआ। ICICI प्रूडेंशियल से लेकर जीरोधा तक, दूसरे ETF में भी शुक्रवार को 15% से 20% के बीच तेज गिरावट देखी गई थी। अमेरिका में सिल्वर से जुड़े ETF की स्थिति और भी खराब रही

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 9:40 AM
चांदी में तगड़ी गिरावट और Budget 2026: किस ओर मूव करेंगे सिल्वर ETF, रहेगा खास फोकस
चांदी की कीमत बीते हफ्ते की शुरुआत में 120 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा के रिकॉर्ड स्तर को छू गई थी।

आज 1 फरवरी को भारत के सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) पर भी सबकी नजर रहेगी। इसकी एक वजह है बजट 2026 और दूसरी वजह है शुक्रवार रात ग्लोबल मार्केट में कमोडिटी में आई गिरावट। ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार, 30 जनवरी को स्पॉट सिल्वर की कीमतों में 37% की गिरावट आई। यह किसी एक दिन में चांदी में आई सबसे बड़ी गिरावट है। सिल्वर फ्यूचर्स में 31% की गिरावट आई, जो मार्च 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट रही। चांदी की कीमत बीते हफ्ते की शुरुआत में 120 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा के रिकॉर्ड स्तर को छू गई थी।

स्पॉट सिल्वर की कीमतें जिस तरह गिरीं, उससे कुछ सिल्वर ETFs शुक्रवार को 60% तक गिर गए। भारत में ETFs शुक्रवार को 15% से 20% के बीच गिरे थे। वहीं अमेरिका में सिल्वर से जुड़े ETF की स्थिति और भी खराब रही। ProShares Ultra Silver ETF की कीमतों में एक ही ट्रेडिंग सेशन में 60% की गिरावट आई, जबकि iShares Silver Trust ETF में 29% की गिरावट आई।

भारत में कौन सा ETF कितना टूटा

भारत में निप्पॉन AMC सिल्वर BEES शुक्रवार को 18.6% गिरकर ₹286.48 पर बंद हुआ। इस बात को लेकर चिंता थी कि अगर फ्री फॉल जारी रहा तो क्या ट्रेडर्स ETF बेच पाएंगे। निप्पॉन AMC ने बताया कि ETF के लिए सर्किट लिमिट T-2 नेट एसेट वैल्यू (NAV) से 20% है। अगर कीमतें उस लेवल से नीचे गिरती हैं, तो ट्रेडिंग रुक जाएगी। यह पूरी इंडस्ट्री के ETF पर लागू होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें