Get App

Gold Price Today: चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, गोल्ड में दिखी नरमी; अब क्या करें निवेशक?

Gold Price Today: 18 जून को सिल्वर ने ₹1.11 लाख प्रति किलो का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि गोल्ड में गिरावट दिखी। एक्सपर्ट से जानिए कि सोने-चांदी के भाव में आगे क्या होगा और निवेशकों किस तरह की रणनीति अपनानी चाहिए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 18, 2025 पर 7:36 PM
Gold Price Today: चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, गोल्ड में दिखी नरमी; अब क्या करें निवेशक?
गोल्ड-सिल्वर रेशियो में भी बड़ा बदलाव देखा गया।

Gold Price Today: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। बुधवार (18 जून) को भी चांदी के भाव में तेज उछाल दिखा। हालांकि, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बावजूद गोल्ड की कीमतों में गिरावट जारी रही। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सिल्वर प्राइस में रिकॉर्ड तोड़ तेजी की क्या वजह है। वहीं, भूराजनीतिक तनाव बढ़ने के बावजूद गोल्ड में नरमी क्यों दिख रही है।

MCX पर सिल्वर ने बनाया नया रिकॉर्ड

जुलाई डिलीवरी वाली सिल्वर फ्यूचर्स ने आज MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर ₹1,09,748 प्रति किलोग्राम का नया ऑल-टाइम हाई छू लिया, जो कि कल ही बने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ता है। यह डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट अब अपने ऑल टाइम लो ₹88,050 प्रति किलो से करीब 25% ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, सितंबर डिलीवरी वाली सिल्वर फ्यूचर्स ने भी ₹1,11,000 प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

गोल्ड फ्यूचर्स में गिरावट जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें