Get App

Silver Price Today: 23 फरवरी को सस्ती हुई चांदी, जानिये कितना कम हुआ 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट

Silver Price Today: देश में एक किलोग्राम चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में चांदी का दाम हफ्ते के पहले दिन 100 रुपये कम हुआ है। वहीं, MCX में तेजी का ट्रेंड नजर आया। 23 फरवरी को चांदी की कीमतों में MCX में तेज उछाल देखने को मिला

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:58 AM
Silver Price Today: 23 फरवरी को सस्ती हुई चांदी, जानिये कितना कम हुआ 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट
Silver Prices: देश में एक किलोग्राम चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है।

Silver Price Today: देश में एक किलोग्राम चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में चांदी का दाम हफ्ते के पहले दिन 100 रुपये कम हुआ है। वहीं, MCX में तेजी का ट्रेंड नजर आया। 23 फरवरी को चांदी की कीमतों में MCX में तेज उछाल देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर चांदी 2,67,673 रुपये प्रति किलो पर खुली। यह पिछले बंद भाव से 5.82% अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर स्पॉट चांदी 86.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जो 5.65% की बढ़त दर्शाती है।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी का दाम 2,50,314 रुपये प्रति किलो रहा। इसमें 2.26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक्सपर्ट के अनुसार बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता और रूस-यूक्रेन वार्ता जैसे घटनाक्रम बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि इस समय डॉलर की मजबूती का असर ज्यादा दिख रहा है।

अमेरिका में मजबूत रोजगार आंकड़े और स्थिर आर्थिक बढ़ोतरी के कारण ब्याज दरों में तुरंत कटौती की संभावना कम हुई है। इससे डॉलर को सहारा मिला है। मजबूत डॉलर आमतौर पर सोना-चांदी पर दबाव बनाता है।

अब बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है। इससे आगे ब्याज दरों की दिशा का संकेत मिलेगा। यही कीमती धातुओं की अगली चाल तय करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें