Get App

Silver Price Today: चांदी की चमक पड़ी फीकी, देश और विदेश में 1% गिरा भाव; 12 फरवरी को ये है रेट

Silver Rate Today: चांदी ने जनवरी महीने में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा क्रॉस किया था। अमेरिका में जनवरी का जॉब डेटा उम्मीद से अच्छा रहने से डॉलर में मजबूती आई है। इससे सोने और चांदी की खरीद में ​कमी आई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 9:38 AM
Silver Price Today: चांदी की चमक पड़ी फीकी, देश और विदेश में 1% गिरा भाव; 12 फरवरी को ये है रेट
एक दिन पहले यानि कि बुधवार को वैश्विक बाजार में चांदी 4 प्रतिशत चढ़ी थी।

Silver Rate Today: गुरुवार, 12 फरवरी की सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स का वायदा भाव पिछले क्लोजिंग प्राइस से 1 प्रतिशत तक गिरकर 260251 रुपये प्रति किलोग्राम के लो तक गया। एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 4,000 रुपये या करीब 1.5 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी। इसके बाद हाजिर भाव बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी ने जनवरी महीने में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा क्रॉस किया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार पर नजर डालें तो रॉयटर्स के मुताबिक, चांदी का हाजिर भाव 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.87 डॉलर प्रति औंस हो गया है। अमेरिका में जनवरी का जॉब डेटा उम्मीद से अच्छा रहने से डॉलर में मजबूती आई है। इससे सोने और चांदी की खरीद में ​कमी आई। अच्छे जॉब डेटा से निकट अवधि में फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को झटका लगा है। जनवरी में अमेरिका में जॉब ग्रोथ अचानक तेज हो गई और बेरोजगारी दर गिरकर 4.3% रह गई। अब निवेशकों को महंगाई का डेटा जारी होने का इंतजार है। एक दिन पहले यानि कि बुधवार को वैश्विक बाजार में चांदी 4 प्रतिशत चढ़ी थी।

12 फरवरी का चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 289900
मुंबई 289900
अहमदाबाद 289900
चेन्नई 289900
कोलकाता 289900
हैदराबाद 289900
जयपुर 289900
भोपाल 289900
लखनऊ 289900
चंडीगढ़ 289900

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें