Get App

Silver Price Today: चांदी के भाव में सोमवार को आई गिरावट, हफ्ते के पहले दिन 9 फरवरी का ये रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी के भाव में गिरावट रही। स्पॉट मार्केट में चांदी का रेट करीबन पिछले बंद भाव से 4000 रुपये तक कम है। दिल्ली में चांदी का रेट 2,84,900 रुपये है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 9:49 AM
Silver Price Today: चांदी के भाव में सोमवार को आई गिरावट, हफ्ते के पहले दिन 9 फरवरी का ये रहा सिल्वर रेट
Silver Price Today: 9 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला।

Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी के भाव में गिरावट रही। स्पॉट मार्केट में चांदी का रेट करीबन पिछले बंद भाव से 4000 रुपये तक कम है। दिल्ली में चांदी का रेट 2,84,900 रुपये है। 9 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला। भाव करीब 4.9 फीसदी बढ़कर $80 प्रति औंस के ऊपर ट्रेड करते दिखे। गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की। इंडस्ट्रियल डिमांड भी कीमतों को सपोर्ट दे रही है।

भारत में हालांकि तस्वीर थोड़ी अलग रही। शुक्रवार को चांदी के फ्यूचर्स 2,49,499 रुपये प्रति किलो पर सेटल हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.16 फीसदी कम थे। इससे पहले ग्लोबल संकेतों के चलते भाव 2.30 लाख रुपये के आसपास फिसल गए थे। बाजार में बिकवाली और तेज वोलैटिलिटी बनी हुई है।

मैक्रो मोर्चे पर अमेरिका के ADP डेटा ने निराश किया। जनवरी में प्राइवेट जॉब्स सिर्फ 22,000 बढ़ीं, जबकि अनुमान 48,000 का था। US Federal Reserve की गवर्नर लिसा कुक ने कहा कि महंगाई के जोखिम बने हुए हैं, इसलिए ब्याज दरों में और कटौती आसान नहीं होगी।

भू-राजनीतिक मोर्चे पर ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में बातचीत की पुष्टि से तनाव कुछ कम हुआ है। इससे सेफ-हेवन डिमांड पर दबाव पड़ा। Augmont की 7 फरवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी $70–$90 यानी करीब 2.25–2.85 लाख रुपये प्रति किलो के दायरे में कंसॉलिडेट कर सकती है। एक्सपर्ट्स की सलाह है—गिरावट पर खरीदारी और तेजी पर मुनाफावसूली। अगर भाव $70 से नीचे टूटते हैं, तो $64 करीब 2 लाख रुपये तक और गिरावट संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें