Silver Rate Today Budget Day 1 February 2025: चांदी की कीमतों में बजट के दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी की शुरुआत 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई। चांदी के भाव में 26,273 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। अगर बीते 2 दिनों पर नजर डाले तो चांदी का भाव सिर्फ 2 दिनों में 71000 रुपये सस्ता हो गया है। शुक्रवार को चांदी का रेट 45000 रुपये गिर गया था। अगर आज के रेट से तुलना करें तो अपने पीक लेवल से चांदी 1,34,000 रुपये तक सस्ती हुई है।
