Get App

SIP Calculator: महीने के 3000 के निवेश से भी 15 लाख का फंड बनाया जा सकता है, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

SIP Calculator: एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप सिप से निवेश जितना जल्द करना शुरू करेंगे, आपके लिए बड़ा फंड तैयार करना उतना ही आसान होगा। अगर आप सिप का अमाउंट हर साल बढ़ाते हैं तो कम समय में बड़ा फंड तैयार हो सकता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 07, 2026 पर 5:26 PM
SIP Calculator: महीने के 3000 के निवेश से भी 15 लाख का फंड बनाया जा सकता है, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन
लंबी अवधि के निवेश में सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग का मिलता है।

SIP Calculator: अगर आप हर महीने 3000 रुपये का निवेश सिप से म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में करते हैं तो बड़ा फंड तैयार हो सकता है। यह पैसा आपके बच्चों के हायर एजुकेशन या उनकी शादी-विवाह के काम में आ सकता है। आप चाहें तो इस पैसे का इस्तेमाल रिटायरमेंट बाद के अपने खर्च के लिए भी कर सकते हैं।

निवेश में बरतना होगा अनुशासन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेश में सबसे जरूरी अनुशासन है। अगर आप 3000 रुपये से निवेश शुरू करते हैं और करीब 15 साल तक हर महीने निवेश करना जारी रखते हैं तो आप आसानी से 15 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में निवेश करने पर सालाना कम से कम 12 फीसदी का रिटर्न आराम से मिल जाता है। कई बार इससे ज्यादा यानी 14 फीसदी या 16 फीसदी तक रिटर्न मिल जाता है। लंबी अवधि के निवेश में सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग का मिलता है।

लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का ज्यादा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें