इंडियन मार्केट्स में 26 सितंबर, 2024 के बाद गिरावट का सिलसिला शु्रू हुआ था, जो अब तक जारी है। पिछले साल 26 सितंबर को निफ्टी 50 ने ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया था। यह 26,216 पर पहुंच गया था। 9 अप्रैल, 2025 को यह 22,399 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। इस गिरावट ने इनवेस्टर्स को बड़ी चोट पहुंचाई है। म्यूचुअल फंड्स में सिप के जरिए निवेश करने वाले लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। इससे कई इनवेस्टर्स अपना सिप बंद करने के बारे में सोचने लगे हैं। अगर आपको भी सिप बंद करने का ख्याल आ रहा है तो इसे मन से निकाल दीजिए। कैपिटल लीग की पार्टनर राजुल कोठारी ने कहा है कि मार्केट्स में गिरावट के दौरान सिप बंद करने से लंबी अवधि में काफी नुकसान हो सकता है।