SIP Vs Lump Sum: नए निवेशकों के लिए शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत करना काफी मुश्किल होता है। खासकर, जब बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हो। ऐसे में निवेशक म्यूचुअल फंड्स में भी सही निवेश विकल्प चुनने में उलझ सकते हैं, जिसमें SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और लंप सम निवेश प्रमुख विकल्प होते हैं। दोनों निवेश के अपने फायदे हैं। आइए जानते हैं कि नए निवेशक के लिए म्यूचुअल फंड्स में लंप सम बेहतर रहेगा या SIP।
