Get App

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने किया मालामाल, मैच्योरिटी पर देगा 160% रिटर्न, 16 नवंबर से कर सकते हैं रिडीम

Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2016-17 की सीरीज III ने पिछले 8 सालों में करीब 160 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह गोल्ड बॉन्ड 17 नवंबर 2016 को जारी हुआ था। जिन निवेशकों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) इस सीरीज III में निवेश किया था, उनके लिए फाइनल रिडंम्पशन की तारीख आ गई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 2:04 PM
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने किया मालामाल, मैच्योरिटी पर देगा 160% रिटर्न, 16 नवंबर से कर सकते हैं रिडीम
Sovereign Gold Bond: रिडंम्पशन पर निवेशकों को 7,788 रुपये प्रति ग्राम के भाव से पैसा मिलेगा

Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2016-17 की सीरीज III ने पिछले 8 सालों में करीब 160 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह गोल्ड बॉन्ड 17 नवंबर 2016 को जारी हुआ था। जिन निवेशकों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) इस सीरीज III में निवेश किया था, उनके लिए फाइनल रिडंम्पशन की तारीख आ गई है। RBI की ओर से जारी किए गए इस SGB सीरीज की रिडम्पशन तारीख 16 नवंबर 2024 है। निवेशक इस तारीख के बाद अपने निवेश को भुना सकते हैं।

RBI ने बताया कि रिडंम्पशन पर निवेशकों को 7,788 रुपये प्रति ग्राम के भाव से पैसा मिलेगा। जबकि निवेशकों ने करीब 8 साल पहले 2016 में इस सीरीज को 3,007 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर खरीदा था। इस तरह SGB निवेशकों को रिडंम्पशन के दौरान हर ग्राम पर 4,781 रुपये का फायदा मिलेगा। यह करीब 8 सालों में 159 प्रतिशत का रिटर्न है।

बता दें कि इस कैलकुलेशन में अभी उस 2.50 फीसदी के सालाना ब्याज को शामिल नहीं किया गया है, जो सरकार बॉन्डधारकों को देती है। इस ब्याज का भुगतान साल में दो बार होता है। इसे जोड़ने पर यह रिटर्न और भी ज्यादा हो जाएगा।

रिडम्पशन प्राइस कैसे तय होता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें