Get App

Speed Post New Charges: स्पीड पोस्ट से लेटर-सामान भेजना हो जाएगा महंगा, 1 अक्टूबर से ये होंगे नए रेट्स

Speed Post New Charges 1 October 2025: अगर आप अक्सर पोस्ट ऑफिस से डॉक्यूमेंट या सामान भेजते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय डाक विभाग ने 12 साल बाद स्पीड पोस्ट की दरों में बदलाव किया है। नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 3:00 PM
Speed Post New Charges: स्पीड पोस्ट से लेटर-सामान भेजना हो जाएगा महंगा, 1 अक्टूबर से ये होंगे नए रेट्स
Speed Post New Charges 1 October 2025: अगर आप अक्सर पोस्ट ऑफिस से डॉक्यूमेंट या सामान भेजते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है।

Speed Post New Charges 1 October 2025: अगर आप अक्सर पोस्ट ऑफिस से डॉक्यूमेंट या सामान भेजते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय डाक विभाग ने 12 साल बाद स्पीड पोस्ट की दरों में बदलाव किया है। नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगी। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए कई नई सर्विस और सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।

क्यों बदले गए दाम?

स्पीड पोस्ट की दरों में पिछली बार अक्टूबर 2012 में बदलाव किया गया था। इस दौरान न सिर्फ ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ी है बल्कि टेक्नोलॉजी और डिजिटल सर्विस पर भी निवेश बढ़ाना पड़ा। मंत्रालय का कहना है कि अब नई दरें समय के हिसाब है और लेटेस्ट सर्विस को जारी रखने के लिए ये जरूरी था।

ऑनलाइन पेमेंट – अब काउंटर पर कैश पेमेंट का झंझट खत्म होगा। ग्राहक सीधे ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें