SBI: अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में खाता खोलना चाहते हैं तो जान लें कि एसबीआई में केवल एक ही टाइप का अकाउंट नहीं नहीं खोला जाता है। एसबीआई आम लोगों को कई तरह के सेविंग अकाउंट खोलने के ऑप्शन देता है। इसमें अलग-अलग तरह की सर्विस दी जाती है। हर एक अकाउंट की अपनी खासियत होती है। यहां आपको एसबीआई बैंक के सेविंग अकाउंट के बारे में बता रहे हैं जिसमें अलग-अलग सर्विस मिल रही है। एसबीआई में आपको तीन तरह के सेविंग अकाउंट मिलते हैं। सेविंग अकाउंट खोलने के लिए बैंक आपसे कोई चार्ज नहीं लेता है। साथ ही इनमें आपको कई सर्विस फ्री मिलती है। आइए जानते हैं कि ये खाते खुलवाने पर आपको क्या फायदे मिलते हैं।