Get App

शेयर बाजार में हाहाकार! क्या अब आपको बंद कर देनी चाहिए SIP, जानिए एक्सपर्ट की राय

शेयर बाजार में तेज गिरावट से SIP निवेशक घबराए हुए हैं। कई निवेशक SIP बंद करने के बारे में भी सोच रहे हैं। एक्सपर्ट से जानिए कि गिरावट के दौर में SIP को लेकर क्या रणनीति अपनानी चाहिए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 5:17 PM
शेयर बाजार में हाहाकार! क्या अब आपको बंद कर देनी चाहिए SIP, जानिए एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट के मुताबिक, बाजार में करेक्शन के समय SIP करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

भारतीय शेयर बाजार ने हाल ही में नए लाइफटाइम हाई बनाए थे, लेकिन अब भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार, 20 जनवरी को सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 350 अंक से ज्यादा क्रैश कर गया। इससे निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ स्वाहा खाक हो गए।

इस गिरावट ने निवेशकों, खासकर SIP करने वालों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में बाजार एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि मौजूदा हालात में SIP निवेशकों को कैसी रणनीति अपनानी चाहिए।

क्या SIP निवेशकों को घबराना चाहिए?

शेयर बाजार गिरते ही SIP निवेशक अक्सर परेशान हो जाते हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि यही वह दौर होता है जब SIP की असली ताकत सामने आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें